एक युवक की पीट-पीटकर दोस्तों ने हत्या कर दी…मौके से सभी फरार…पुलिस ने दर्ज किया मामला…गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी   

CRIME-MURDER-SCENE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विपिन सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना 29 अक्टूबर की है। विपिन अनमोल नामक दुकान पर संतोष टिंकू और कुछ अन्य लोगों के साथ बैठा था। परिजनों के मुताबिक वहां किसी बात पर उनका झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने विपिन पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उसे करीब 50 थप्पड़ और लात-घूंसे मारे गए जिससे उसके कान के पर्दे फट गए। इसके बाद दो आरोपी उसे बाइक पर घर लाए और बाहर खटिया पर बेसुध हालत में छोड़ कर भाग गए। परिजनों ने जब विपिन को खून से लथपथ देखा तो वे उसे तुरंत ओसवाल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर तुरंत FIR दर्ज कर मामले के सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###LUDHIANA###MURDER###FRIENDS###POLICE###FIR###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###SINGAPORE###ITLAY###FRANCE##CHINA###

100% LikesVS
0% Dislikes