BIG-NEWS….गरीबों के गेहूं में डाला जा रहा था पानी…विधायक जी को मिली इसकी खबर…ऐसे में जानिए, पूरा मामला देखकर प्रशासन तथा शासन क्यों चौंक गया…?

BAD-QUALITY-CROP-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

राइस मिल में विधायक की रेड। - Dainik Bhaskar

राइस मिल में विधायक की रेड।

जगराओं में विधायक सरबजीत कौर माणूके ने मंगलवार देर रात जीटी रोड स्थित गुरु तेग बहादुर राइस मिल पर रेड की। इस कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। विधायक ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मिल में रखी सरकारी गेहूं की बोरियों पर पानी डालकर उनका वजन बढ़ाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने मार्केट कमेटी हठूर के चेयरमैन कर्मजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।

गेहूं की बोरियों पर पाइप के जरिए पानी डाला जा रहा था

विधायक का दावा है कि जब वे राइस मिल पहुंचीं, तो गेहूं की बोरियों पर पाइप के जरिए पानी डाला जा रहा था। उनके पहुंचते ही वहां मौजूद लोग पाइप छोड़कर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को एक विशेष ट्रेन से गेहूं भेजे जाने से पहले उसका वजन बढ़ाने के लिए यह कथित खेल खेला जा रहा था। विधायक मानुके ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।इसके बाद बस स्टैंड चौकी और थाना सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना सिटी के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सरकारी गेहूं की बोरियों को पानी डालकर गीला करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।

सख्त कार्रवाई की जाएगी

मौके पर मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि संबंधित गेहूं वेयरहाउस एजेंसी द्वारा मिल में भंडारित किया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी शेलर मालिक, कर्मचारी या सरकारी अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शेलर के मैनेजर को भी मौके पर बुलाया गया था, लेकिन वह काफी देर तक नहीं पहुंचा।

वजन बढ़ाने के लालच में इसकी गुणवत्ता से खिलवाड़ किया

विधायक ने इस बात पर चिंता जताई कि यह गेहूं गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए रखा गया है, लेकिन वजन बढ़ाने के लालच में इसकी गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी लगने के बाद गेहूं खराब हो सकती है और वितरण तक पहुंचते-पहुंचते इसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।###CANADA###USA###BAD-QUALITY-CROP-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###SWEDEN###IRELAND###CHINA###VIETNAM###FRANCE###GERMANY###ITLAY###@

100% LikesVS
0% Dislikes