SNE NETWORK.LUDHIANA.
लुधियाना के कपड़ा कारोबारी की उनके दोस्त ने ही हत्या कर दी। पहले कारोबारी को किडनैप किया। इसमें उसका साथ अन्य साथियों ने दिया फिर हत्या कर शव बठिंडा के रामपुरा फूल में तालाब (छप्पड़) में फेंक दिया। कारोबारी करीब 15 तोले सोने के गहने पहनकर घर से निकले थे, जो गायब हैं। रिश्तेदार के मुताबिक कारोबारी ने दोस्त से पैसे लेने थे। इनका करीब 2-ढाई करोड़ का लेन-देन था। पैसे देने के लिए दोस्त ने उसे बुलाया था।
मृतक कारोबारी की पहचान पंकज अरोड़ा (50) निवासी नौलखा गार्डन के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने दोस्त मिक्की आहूजा और उसके साथियों अजय सिंह और शिवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पंकज की हत्या करने और शव छप्पड़ में फेंकने की बात कबूल की है।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###LUDHIANA###FIRING###MURDER###BATHINDA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###FRANCE###GERMANY###ITLAY###SPAIN###

