वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
करीब डेढ़ साल पहले युवक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामला, सिविल अस्पताल लुधियाना से जुड़ा है। वहां पर एक युवक ने मां के उकसाने पर एक अन्य युवक की हत्या कर दी थी। वारदात के उपरांत महिला फरार हो गई थी। कातिल सौरव को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी शहर के एक चौक के पास हुई। वारदात को अंजाम तैश में आकर दिया गया था। तेजधार हथियारों से हत्या की गई थी।
पुलिस अधिकारी मनप्रीत कौर ने कहा कि शनिवार को टीम को सूचना मिली कि महिला चीमा चौक के पास घूम रही है। पूछताछ में महिला की पहचान EWS कॉलोनी निवासी सीमा के रूप में हुई। सीमा ने कबूला कि बेटे सौरव ने उसके कहने पर युवक की हत्या की थी। सौरव को पुलिस पकड़ कर ले गई थी। खुद अपनी पहचान छुपा कर रह रही थी।
जानिए, किस जगह दिया था वारदात को अंजाम
मामला, 14 जुलाई 2022 का है। दरअसल, मृतक शवन अपने भाई के साथ सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए आया था। वहां पर किसी बात को लेकर सौरव का शवन के साथ झगड़ा हो गया। सौरव की मां ने उसे उकसाया कि इसका कत्ल कर दें। तेजधार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया। लहूलुहान घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटनाक्रम की सभी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। इसी के आधार पर पुलिस ने सौरव को गिरफ्तार कर लिया।