वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
एक फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोगों ने गोदाम से धुंआ निकलता देख तुरंत गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों को सूचित किया जिन्होंने तुरंत मौके पर भाग कर जान बचाई। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर से जुड़ा है। पता चला है कि गोदाम में धाग बनता था। प्रशासन तथा पुलिस की अलग-अलग टीम वहां पर पहुंच गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रयास आरंभ कर दिया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह बिजली की तार शर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की गई। संचालक के मुताबिक, गोदाम में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। प्रशासन तथा सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई गई।
पता चला है कि आग इतनी भयानक है कि आस-पास की बिल्डिंगों के लोग भी घर छोड़ कर बाहर निकल आए। आग की लपटें देख तुरंत लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इलाका निवासी मनजीत सिंह ने कहा कि जिस गोदाम में आग लगी है उस बिल्डिंग के पीछे उनका मकान है। आग करीब डेढ़ घंटे से लगी है। इलाके के लोगों ने भी आग पर काबू पाने के लिए पानी के व्यवस्था की लेकिन आग बढ़ती गई। तंग गलियां होने के फायर ब्रिगेड को पाइपें घटना स्थल तक पहुंचाने में काफी दिक्कतें हुई हैं। आग लगने से गोदाम में पड़ा सारा धागा जल कर राख हो गया।