PUNJAB-BREAKING….बिजली कट की गाज किस IAS अधिकारी पर गिरी…पढ़ेंगे, इस पूरी रिपोर्ट में…?

IAS TRANSFER IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

IAS अधिकारी बसंत गर्ग और गुरकीरत किरपाल सिंह (पगड़ी पहने)।- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

IAS अधिकारी बसंत गर्ग और गुरकीरत किरपाल सिंह (पगड़ी पहने)।- फाइल फोटो

पंजाब में बिजली संकट के बीच सरकार ने IAS अधिकारी गुरकीरत किरपाल सिंह को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) का चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त किया है। वह 2001 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह बसंत गर्ग की जगह लेंगे।

इससे पहले लुधियाना में बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने दावा किया कि पंजाब में अब बिजली के लंबे कट नहीं लगेंगे, कल यानी 15 सितंबर से कट लगने बंद हो जाएंगे। प्राइवेट बिजली प्लांट भी सरकार ने ठीक करवाए हैं। इसके लिए करीब 200 सरकारी मुलाजिम लगाए।

मंत्री ने कहा कि किसानों को पहले की तुलना में ज्यादा बिजली दी जा रही है। अब 8 घंटे की बजाय किसानों को 10 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस साल पिछले साल की तुलना में बिजली की डिमांड 3,500 मेगावाट ज्यादा है। इधर, बिजली की डिमांड लगातार 16 हजार मेगावाट के पार बनी हुई है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) इस समय अलग-अलग स्रोतों से अधिकतम स्तर पर बिजली पैदा करवा रहा है। कायले की कमी के चलते बिजली की कुल जनरेशन 5,743 मेगावाट तक ही पहुंची है।

पिछले दिनों के मुकाबले पंजाब में बिजली की जनरेशन तो बढ़ी है, लेकिन डिमांड कम नहीं हो रही है। डिमांड पूरी करने के लिए PSPCL को सीधे केंद्रीय पूल पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे बिजली कट लग रहे हैं। अघोषित बिजली कटों से परेशान लुधियाना के डाइंग उद्यमियों ने आज चंडीगढ़ रोड के वर्धमान चौक पर धरना देने का ऐलान किया है। वहीं, दूसरी तरफ बिजली कटों को लेकर कांग्रेस पटियाला में PSPCL मुख्यालय के बाहर धरना देगी।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###LUDHIANA###FARMERS###POWER-CUT###AAP###CM-MANN###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###

100% LikesVS
0% Dislikes