SNE NETWORK.LUDHIANA.
किसान का घर अदालत के आदेश पर सील कर दिया गया। यह कार्रवाई एक निजी कंपनी से लिए गए ऋण वापस नहीं देने की सूरत पर की गई। बताया जा रहा है कि ऋण 46 लाख के करीब था। भारी संख्या में पुलिस बल तथा कंपनी के उच्च अधिकारी उपस्थित थे। मामला, लुधियाना के ग्रामीण क्षेत्र गांव टूसा का बताया जा रहा है। फिलहाल, माहौल ठीक बताया जा रहा हैं। जिस किसान के घर को सील किया गया, उसका नाम प्यारा सिंह बताया जा रहा हैं।
कर्ज 32 लाख था
प्राथमिक जानकारी अनुसार, प्यारा सिंह नामक किसान ने एक ऋण देने वाली निजी कंपनी से 32 लाख का कर्ज लिया था। किसान ने उसकी किस्तें नहीं उतारी तो मामला अदालत में पहुंचा। अदालत में कंपनी केस जीत गई। अदालत ने आदेश दिया कि किसान पूरा कर्ज अदा करें, अन्यथा उसके घर को सील कर दिया जाए। अदालत के आदेश पर पुलिस की उपस्थिति में कंपनी ने घर को सील कर दिया।
पहले करीब 2 एकड़ जमीन बेच दी थी किसान परिवार ने
कई किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने टूसा पहुंचने का प्रयास किया। हालांकि, भारी पुलिस बल के कारण उन्हें गांव में प्रवेश नहीं करने दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्यारा सिंह परिवार को उम्मीद थी कि किसान संगठन उनका समर्थन करेंगे। परिवार ने पहले करीब दो एकड़ जमीन बेच दी थी और अब ठेके पर खेती करता था।###CANADA###USA###FARMER###HOUSE###SEALED###AFTER###COURT###ORDER###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

