VIRAL-VIDEO…सिविल अस्पताल में एक बार फिर कानून-व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया

CRIME-SYMBIOSIS-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना सिविल अस्पताल में बवाल। - Dainik Bhaskar

लुधियाना सिविल अस्पताल में बवाल।

लुधियाना के सिविल अस्पताल में एक बार फिर कानून-व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर यहां मेडिकल करवाने आए 2 पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर का इलाका किसी जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया। इस खूनी खेल से वहां मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

सिविल अस्पताल में गाड़ी को तोड़ता एक युवक।

सिविल अस्पताल में गाड़ी को तोड़ता एक युवक।

बवाल सिर्फ अस्पताल परिसर के अंदर ही नहीं हुआ, बल्कि बदमाशों ने बाहर भी जमकर आतंक मचाया। जिस गाड़ी में एक पक्ष मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंचा था, उस पर हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। तोड़फोड़ और गुंडागर्दी का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर बेखौफ होकर गाड़ी को निशाना बनाते दिख रहे हैं।

लुधियाना सिविल अस्पताल में 2 गुटों में टक्कर।

लुधियाना सिविल अस्पताल में 2 गुटों में टक्कर।

गहन पूछताछ की जा रही है—-POLICE

सिविल अस्पताल में मारपीट और हंगामे की यह कोई पहली घटना नहीं है। लेकिन दिनदहाड़े इमरजेंसी वार्ड जैसी संवेदनशील जगह पर ईंट-पत्थर चलना और हथौड़ों से हमला होना, अस्पताल की सुरक्षा पर बहुत बड़े सवाल खड़े करता है। एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक मामला शांत हो चुका था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विवाद मूल रूप से ट्रांसपोर्ट नगर में शुरू हुआ था और उसी झगड़े के बाद दोनों पक्ष यहां अपना मेडिकल करवाने आए थे, जहां उनके बीच दोबारा झड़प हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।###USA###UK###CANADA###CIVIL-HOSPITAL-LUDHIANA-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes