अंतरराष्ट्रीय—-चीन ने यूक्रेन–रूस युद्ध को लेकर क्या प्रतिक्रिया की जाहिर, कौन सी निभाएगा भूमिका, क्या रहेगी उसकी चाल, जानें, इस खबर में

अंतरराष्ट्रीय डेस्क.दिल्ली। 

यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष का क्या परिणाम निकलेगा, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। इस युद्ध के दौरान कुछ देश रूस के तो कई देश यूक्रेन के साथ खड़े नजर आए। वहीं चीन की भूमिका अब तक इस मुद्दे पर बचने की रही है। हालांकि चीन के रूस के साथ अच्छे संबंध हैं। वहीं गुरुवार को यूक्रेन और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत हुई।


शांति वार्ता का आह्वान किया


इसको लेकर चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि बीजिंग रूस के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर चिंतित है और उसने मास्को के साथ राजनीतिक समाधान पर वार्ता का आग्रह किया। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि किन गैंग ने दमित्रो कुलेबा को बताया कि चीन ने यूक्रेन मुद्दे पर हमेशा एक उद्देश्यपूर्ण और निष्पक्ष रुख कायम रखा है, शांति को बढ़ावा देने और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति वार्ता के लिए स्थितियां बनाने का आह्वान किया है।


रूस को बताया था अच्छा साथी


वहीं, पिछले साल चीन ने रूस को अपना अच्छा साथी बताया था और यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों की निंदा करते हुए और नाटो और संयुक्त राज्य अमेरिका पर रूस को सैन्य कार्रवाई में उकसाने का आरोप लगाया था। वहीं चीन और यूक्रेन ने राजनयिक संबंध बनाए रखे हैं लेकिन माना जाता है कि उनके शीर्ष अधिकारियों के बीच संपर्क थे।


इन पर लगाए आरोप


बीजिंग ने पश्चिम पर रूसी आक्रमण को रोकने के लिए यूक्रेन को हथियार प्रदान करके आग को और भड़काने का आरोप लगाया। फरवरी में जारी यूक्रेन के लिए एक चीनी शांति प्रस्ताव ने संघर्ष विराम और शांति वार्ता का आग्रह किया। हालांकि रूस सहमति जताई थी लेकिन पश्चिम से खारिज कर दिया था। 

100% LikesVS
0% Dislikes