अंतरराष्ट्रीय डेस्क.ब्रिटेन।
ब्रिटेन में पिछले वर्ष अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। आखिरी बार कुल 683 भारतीय पुरुषों को छोटी नावों के माध्यम से इसके तटों पर उतरने की सूचना मिली थी।
आंकड़े यह बताते है
अनियमित प्रवासन पर देश के गृह विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष से पहले 2021 में छोटी नावों में पार करने वाले 67 भारतीय नागरिकों ने प्रवेश किया, जबकि 2020 में 64 ने प्रवेश किया था। वहीं 2019 व 2018 में एक भी नागरिक ने अवैध प्रवेश नहीं किया था। यह भारतीय नागरिकों के अवैध रूप से प्रवेश में उत्तरोत्तर वृद्धि को दिखाता है।
समझौते के अनुसार कई लौटेंगे वापस
माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप (एमएमपी) के तहत ब्रिटेन का भारत के साथ वापसी समझौता है, जिसका जिक्र ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने पिछले सप्ताह संसद में किया था। सुनक ने सवालों के जवाब देते हुए हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया था, हमारे पास भारत, पाकिस्तान, सर्बिया, नाइजीरिया और अल्बानिया के साथ वापसी समझौते हैं, जिसके माध्यम से हम सैकड़ों लोगों को लौटा रहे हैं।
प्रधानमंत्री की स्थिति स्पष्ट
भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ने कहा था, हमारी स्थिति स्पष्ट है। यदि आप अवैध रूप से यहां पहुंचते हैं तो आप यहां शरणार्थी का दावा नहीं कर पाएंगे। आप आधुनिक दासता प्रणाली तक पहुंच नहीं बना पाएंगे। आप फर्जी मानवाधिकार के दावे नहीं कर पाएंगे।