SNE NETWORK/RUSSIA.
रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका के पूर्वी तट के पास शनिवार को जोरदार भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने भी भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 205 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल सूचना नहीं है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी इस भूकंप के बाद सुनामी का खतरा नहीं होने की जानकारी दी है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 45 मिनट और 9 सेकंड पर दर्ज किया गया। इसका अक्षांश 53.667 डिग्री उत्तर और देशांतर 158.030 डिग्री पूर्व था। भूकंप का केंद्र रूस के कामचटका क्षेत्र में समुद्र तट के पास स्थित था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया है। केंद्र ने कहा कि किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।###RUSSIA###USA###CANADA###UK###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###JAPAN###CHINA###TURKEY###SINGAPORE###

