BJP-NEWS….महिला मोर्चा का प्रभारी एक पुरुष नेता, कांग्रेस का तंज…. भाजपा को पहले पार्टी में आरक्षण लागू करना चाहिए

KEWAL-DHILLION-NEW-BJP-PRESIDENT-SNE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब भाजपा ने प्रदेश मोर्चा प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को इन नियुक्तियों की घोषणा की। इनमें महिला मोर्चा का प्रभारी एक पुरुष नेता को बनाया गया है, जो अभी पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं।

भाजपा की ओर से जारी सूची में 6 मोर्चा प्रभारियों की घोषणा हुई, जिसमें अनिल सरीन को महिला मोर्चा प्रभारी बनाया गया। राकेश राठौर को अल्पसंख्यकों का जिम्मा दिया गया। वहीं, परमिंदर बरार को युवा मोर्चा, जीवन गर्ग को किसान मोर्चा, रजनीश धीमान को एससी मोर्चा, राजेश भागा को OBC मोर्चा का प्रभारी बनाया गया।

उधर, महिला मोर्चा प्रभारी पुरुष बनाए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर कहा- भाजपा को सबसे पहले अपनी पार्टी में ही महिला आरक्षण लागू करना चाहिए।

केवल सिंह ढिल्लों ने प्रदेश मोर्चा प्रभारियों की सूची जारी की।

केवल सिंह ढिल्लों ने प्रदेश मोर्चा प्रभारियों की सूची जारी की।

कांग्रेस का तंज- यही कारण भाजपा परिसीमन बिल ला रही

पंजाब भाजपा की ओर से महिला मोर्चा का प्रभारी पुरुष नेता को बनाए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा-

QuoteImage

भाजपा अपने महिला मोर्चा का प्रभारी पद तक किसी महिला को नहीं दे सकती, तो संसद की 543 सीटों में से कुछ सीटें महिलाओं के लिए कैसे छोड़ेगी। यही कारण है कि भाजपा परिसीमन बिल लाना चाहती है। भाजपा को पहले अपनी पार्टी के भीतर महिला आरक्षण लागू करना चाहिए।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###BJP###CONGRESS###INC###QuoteImage

100% LikesVS
0% Dislikes