PAK—इनामी TERRORIST ढेर….लेकिन ARMY के 2 जवान शहीद, धमाका में 3 मासूम बच्चों की गई जान, कौन है साजिश का हिस्सा

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 

अभी अभी पाकिस्तान से बहुत बड़ी खबर सामने आई। खैबर पख्तूनख्वा में एक सेना और आतंकी मुठभेड़ में इनामी आतंकवादी को ढेर कर दिया, लेकिन इस बीच 2 पाकिस्तानी जवान भी शहीद हो गए। वहीं खैबर पख्तूनख्वा में एक बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 3 बच्चों को जान चली गई।शनिवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 2 बड़ी घटनाएं हुईं। सुरक्षा दलों को सूत्रों से बुनेर जिले में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसमें 50 लाख का इनामी सरगना सलीम उर्फ रब्बानी भी शामिल था। सुरक्षा दलों ने उन्हें पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने रब्बानी को मार गिराया। इसके साथ ही 2 अन्य आतंकवादियों को भी मार गिराया, लेकिन इस दौरान 2 पाकिस्तानी सेना के जवानों को गोली लगी और वो शहीद हो गए।


रब्बानी पर इस प्रकार के थे आरोप


सेना की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रब्बानी के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधि करने, नागरिकों के साथ जबरन वसूली, साजिशन हत्या का आरोप था। उन्होंने बताया कि रब्बानी के सिर पर 50 लाख का इनाम भी था।


यहां पर बढ़ी है घटनाएं


सेना के अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में पिछले दिनों आतंकी घटनाएं बहुत बढ़ चुकी है। उन्होंने बताया कि देश में कुल आतंकी घटनाओं में से 86 प्रतिशत इन दोनों जिलों में हुई हैं। दोनों जिलों की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या पूरे देश की संख्या का 92 प्रतिशत है।


धमाका में 3 बच्चों की गई जान, मातम में बदला माहौल


एक बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 3 बच्चों की जान चली गई, एक अन्य घायल है। मंडकोई में आयोजित एक वॉलीबॉल मैच को देखने के लिए बच्चे घर से निकले थे। रास्ते में किसी बारूद सुरंग के बटन को दबाने से जोरदार धमाका हुआ, इसी में 3 बच्चों की जान गई। पुलिस ने बताया कि 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा घायल था। घायल बच्चे को उठाकर पास के डेरा इस्माइल खान के पास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि दक्षिण वजीरिस्तान में आतंकियों का गढ़ है। पुलिसकर्मी बारूद बिछाने वालों को खोजने में लगी हुई है।

100% LikesVS
0% Dislikes