SNE NETWORK.INTERNATIONAL DESK.
उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में नाव पलटने के बाद से 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह नाव इन लोगों को एक इस्लामी त्योहार से वापस लेकर आ रही थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में करीब 300 लोग सवार थे, जबकि इसकी क्षमता 100 यात्रियों की ही थी। यह नाव नाइजर राज्य के मोक्का जिले में नाइजर नदी के किनारे सोमवार की रात पलटी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अभी तक 11 शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जिनमें 9 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि नाइजीरिया में हाल के वर्षों में हुए नाव हादसों के पीछे नियामकीय विफलताएं और क्षमता से अधिक भार जैसी वजहें हैं।