SNE NETWORK.ABHOR.

दीपावली के त्योहार पर अबोहर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित खुईयांसरवर गांव में सड़क किनारे लगी पटाखों के स्टॉल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्टॉल पर रखे लाखों रुपये के पटाखे तेज धमाकों के साथ जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी के घायल होने की सूचना है।
लाखों रुपए के पटाखों के धमाके से अफरातफरी व दहशत मच गई। दमकल की गाड़ी के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों और राहगीरों को भारी नुकसान होने से बचा लिया गया।

प्रशासन और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े
इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। दीपावली के पर्व पर पटाखों की बिक्री और सुरक्षा को लेकर सख्त प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद यह सवाल उठ रहा है कि सड़क किनारे ऐसी खतरनाक स्टॉल किस नियम के तहत लगाने दी गई थी?
स्थिति स्पष्ट नहीं की गई
यह भी जांच का विषय बना हुआ है कि स्टॉल संचालक के पास पटाखों की बिक्री के लिए जरूरी प्रशासनिक अनुमति थी या नहीं और वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान या स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###ABHOR###CHANDIGARH####AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###FRANCE###GERMANY###ITLAY###POLAND###CHINA###

