PUNJAB NEWS—पौने 200 करोड़ की हेरोइन पंजाब के इस सीमांत क्षेत्र से बरामद…पकड़े गए तस्करों का निकला संबंध पाकिस्तान से, पूछताछ में कबूला अपना गुनाह

एसएनई नेटवर्क.फाजिल्का। 

पुलिस ने 35 पैकेट हेरोइन सहित 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला पंजाब के सीमावर्ती जिला फाजिल्का के गांव लालो वाली का हैं। बताया जा रहा है कि हेरोइन का कुल वजन 36.9 किलोग्राम (अंतरराष्ट्रीय मार्केट कीमत लगभग पौने 200 करोड़ है। यह हेरोइन ड्रोन के माध्यम से सरहद पार से राजस्थान में गिराई गई थी। इस खेप को मनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह उर्फ गोपी, सुखदेव सिंह व दियालविंदर सिंह निवासी तरनतारन दो सेडान कारों में आगे डिलीवरी देने जा रहे थे। इन कारों का इस्तेमाल राजस्थान से नशीले पदार्थों की तस्करी में किया जाता है।


ऐसे लगाया पुलिस ने ट्रेप

पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई होनी है। इसके बाद पुलिस ने फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर गांव लालो वाली में नहर के पुल के पास विशेष मुहिम चलाई। वहां चार व्यक्ति पंजाब नंबर की एक कार में बैठकर किसी का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। इनके पास से 24.295 किलोग्राम हेरोइन के 23 पैकेट मिले। इन पैकेटों को कार की खिड़की में गत्ते की चादर में छिपाकर रखा गया था।


इस जगह भी छिपा रखी थी हेरोइन की खेप


पुलिस ने तस्करों के पास में खड़ी पंजाब नंबर की एक और सेडान कार को कब्जे में लिया। इसके बाद आरोपियों के बताए ठिकाने पर छापा मारकर पुलिस ने 12.620 किलोग्राम के 12 और पैकेट बरामद किए। डीआईजी फिरोजपुर रेंज रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में ड्रोन के जरिये राजस्थान में गिराई हेरोइन की खेप की सप्लाई देने आए थे। इनके खिलाफ फाजिल्का थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।


पुलिस ने दी यह जानकारी


एसएसपी फाजिल्का अवनीत कौर ने बताया कि इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं। इनमें कुछ लोग पंजाब से संबंधित हैं, जिन्होंने यह हेरोइन की खेप मंगवाई थी। इस बारे में पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है। उनका कहना है कि आने वाले समय में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी तय है। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।


पैकेट में इस प्रकार के नंबर तथा उर्दू में लिखा था


हेरोइन के पैकेट पर पी-1 से पी-23 तक अलग-अलग नंबर लिखे थे। कार की तलाशी के दौरान ड्राइवर के बगल वाली खिड़की का गत्ता खोलकर देखा तो उसमें से नशीले पदार्थ के सात पैकेट मिले हैं। इसके बाद पिछले साइड वाली खिड़की से आठ पैकेट बरामद हुए हैं। इनमें कुछ पर टाइगर 2023 व 999 छपा हुआ है, बीच में टाइगर की फोटो छपी है। इसमें से कुछ पर डब्बी दार मोहरें लगी हुई हैं। जिन पर उर्दू में कुछ लिखा है और पक्षी की फोटो बनी है। साथ में 666 लिखा है। पुलिस को आशंका है कि ये हेरोइन की खेप पाकिस्तान से भेजी गई है। पुलिस जांच कर रही है।


डीजीपी ने किया इस बात का दावा 


पंजाब पुलिस के निदेशक गौरव यादव ने कहा कि यह नशा तस्करों एक बड़ा गिरोह है। इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। बड़े स्तर पर पुलिस जांच-पड़ताल हर पहलू पर कर रही हैं। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes