SNE NETWORK.AMRITSAR.
राम नगर कॉलोनी में एक बंद पड़े मकान से मां और बेटे के शव बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए। मकान से अचानक तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा खोलकर दोनों शवों को कब्जे में लिया।
शव संदिग्ध अवस्था में पड़े हुए थे
घटना की जानकारी देते हुए एडीसीपी वेनिला और क्षेत्रीय एसीपी ने बताया कि मृतकों की पहचान 70 वर्षीय महिला रितु और उनके 35 वर्षीय बेटे गौरव के तौर पर हुई है। दोनों के शव संदिग्ध अवस्था में पड़े हुए थे, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह वारदात कई दिन पहले अंजाम दी गई होगी। शुरुआती जांच में गौरव की पत्नी पर हत्या का गहरा संदेह जताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, गौरव की शादी करीब ढाई साल पहले दूसरे राज्य की रहने वाली युवती से हुई थी। प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वारदात में किसी भारी या धारदार हथियार से हमला कर दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है।
गहराई से जांच जारी-POLICE
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है ताकि संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौतों के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा और मामले की हर पहलू से गहराई से जांच जारी है।###AMRITSAR###PUNJAB###MURDER###PUNJAB-POLICE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###ITLAY###JAPAN###SINGAPORE###HUNGRY###ROME###FRANCE###GERMANY###VIETNAM###IRELAND###NETHER-LAND###

