मकबूल अहमद.वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा /कादियां (गुरदासपुर)।

पूर्व सैनिक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटनाक्रम पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन क्षेत्र कादियां का बताया जा रहा है। मरने वाले का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला में रखवा दिया। वारदात देर रात शनिवार की बताई जा रही है। शव गांव खारा के सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला के साथ पूर्व सैनिक का संबंध था, उसने ही अन्य के साथ मिलकर चाकुओं से हत्या की हो सकती है। जबकि, पुलिस ने हर पहलू पर जांच पड़ताल आरंभ कर दी। मरने वाले पूर्व सैनिक अमरीक सिंह के परिवार में पत्नी तथा दो बेटे है। हत्या से पूर्व अमरीक चंडीगढ़ से किसी निजी कंपनी से अपनी नौकरी कर वापस बस से घर लौट रहा था।

कादियां के अधीन गांव भंगवा में रविवार सुबह माहौल तब मातम में तब्दील हो गया, जब पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि पूर्व सैनिक अमरीक सिंह का शव गांव खारा की सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। परिवार पुलिस की बात सुनकर हैरान हो गया। परिवार के मुताबिक, अमरीक सिंह 17 वर्ष सेना में सैनिक रहा। सेवानिवृत होने के उपरांत, उन्हें चंडीगढ़ एक निजी कंपनी में नौकरी मिल गई। परिवार में सब कुछ अच्छा चल रहा था। शनिवार रात को वह चंडीगढ़ से बस में सफर कर वापस घर लौट रहे थे। फोन पर उनकी बातचीत भी हुई। देर रात, उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा। इस बात की चिंता सताई तो उनके जानकारों को फोन पर उनके बारे पता लगाने का प्रयास किया। सुबह पुलिस ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि अमरीक सिंह का शव सड़क किनारे मिला। शव से मालूम हुआ कि किसी ने उसे बेरहमी से कत्ल किया। शव खून से लथपथ था।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि हत्या करने वाली की कुल संख्या तीन-चार होगी। पास में स्थित सीसीटीवी कैमरा पुलिस खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक का किसी महिला के साथ संबंध भी था। फिलहाल, पुलिस की शक की सुई महिला की तरफ भी घूम रही है। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। पुलिस के मुताबिक, शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। जल्द हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होगे।