नाकाबंदी दौरान मिली बड़ी सफलता, दो वाहन भी बरामद
वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.दीनानगर (गुरदासपुर)।
पंजाब के तस्करों ने अब पंजाब की भारत-पाक सीमा से हेरोइन की तस्करी को बंद कर नया रास्ता अपनाना शुरु कर दिया हैं। अब हेरोइन की खेप जम्मू-कश्मीर के भारत-पाक सरहद से हेरोइन की खेप को मंगवाना शुरु कर दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन कस्बा दीनानगर की पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से लाई गई 16 किलोग्राम हेरोइन (अंतरराष्ट्रीय मार्केट) में कुल कीमत 80 करोड़ को एक खास सूचना के आधार पर नाकाबंदी दौरान बरामद की गई। दो वाहन समेत कुल 5 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी जिला तरनतारन के रहने वाले हैं। मुख्य सरगना के पाकिस्तान तस्करों के साथ संबंध होने की बात सामने आई हैं। फिलहाल, वह फरार बताया जा रहा हैं। इन सभी कथित तस्करों के खिलाफ थाना दीनानगर में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया हैं। अदालत में पेश कर रिमांड हासिल की जा सकती हैं।
जानकारी के मुताबिक, दीनानगर पुलिस ने शुक्रवार की अल-सुबह नाकाबंदी कर रखी थी। इस बीच उन्हें एक खास मुखबिर से इतलाह मिली कि जम्मू कश्मीर से जिला तरनतारन की दो कार यहां से निकलने वाली हैं। खबर पक्की है कि इसमें भारी मात्रा में हेरोइन हैं। पुलिस भारी संख्या में खड़ी हो गई। सामने से आ रहे दो वाहन को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख कर वाहन चालक पीछे की तरफ घूमने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी के साथ, उन्हें दबोच लिया। कार की तलाशी ली तो उसमें 80 करोड़ की हेरोइन की (कुल वजन 16 किलोग्राम) बरामद हुई।
सभी को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया। इनसे पूछताछ शुरु हुई तो पुलिस समक्ष खुलासा किया कि उक्त हेरोइन, उन्होंने जिला तरनतारन के रहने वाले मलकीत सिंह के इशारे पर जम्मू-कश्मीर की सरहद से हेरोइन लाई गई हैं। आगे, इस खेप को अमृतसर में सप्लाई करना था। पकड़े गए कथित अपराधियों की पहचान गुरदित्त सिंह, भोला सिंह, मनजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, कीपा निवासी जिला तरनतारन के तौर पर हुई हैं। दो वाहन भी बरामद हुए हैं। फिलहाल, मुख्य सरगना मलकीत सिंह फरार बताया जा रहा हैं।

