गुरदासपुर में घुसा पाक ड्रोन…….30 सेकेंड उपस्थिति, 14 राउंड फायरिंग, इधर……फिरोजपुर सेक्टर से बरामद हुई 10 करोड़ की पाकिस्तानी हेरोइन

नितिन धवन.गुरदासपुर/ फिरोजपुर।

भारत-पाक सीमांत क्षेत्र गुरदासपुर में एक बार फिर से पाकिस्तानी ड्रोन घुस गया। वाक्यात मंगलवार की अल-सुबह का बताया जा रहा हैं। 30 सेकंड तक उपस्थिति दर्ज हुई। 14 राउंड फायरिंग उपरांत उसे खदेड़ दिया गया। किसी प्रकार का संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने की जानकारी सामने आई। इधर, फिरोजपुर सेक्टर भारत-पाक सरहदी क्षेत्र से 3 पैकेट (लगभग 2 किलोग्राम) (अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 करोड़) की हेरोईन बरामद हुई। दोनों मामलों को लेकर सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न टीम ने गहनता से जांच आरंभ कर दी। इस बात की पुष्टि , सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शीर्ष प्रवक्ता ने की। 

उन्होंने बताया कि बीओपी आदिया 58 से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास किया है। इसे बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी कर वापस भेज दिया। ड्रोन करीब 30 सेकेंड तक भारतीय क्षेत्र में रहा। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस पर 14 राउंड फायरिंग किए। फायरिंग के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चला गया।गौरतलब है कि 1 फरवरी को पंजाब के गवर्नर गुरदासपुर जिले में पहुंच रहे हैं। उनकी सीमावर्ती गांवों के सरपंचों व गणमान्यों के साथ बैठक रखी गई है। इससे पहले गवर्नर के दौरे के दौरान भी पाकिस्तान ने ड्रोन गतिविधि को अंजाम दिया था, जिसका बीएसएफ के जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया था।

इधऱ, फिरोजपुर सेक्टर में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त कर रहे थे। अचानक, उनकी नजर एक संदिग्ध जगह पर पड़ी। टुकड़ी ने वहां पर जाकर देखा कि तीन पैकेट पड़े हैं। उन्हें, इस बात का संदेह हुआ कि कोई संदिग्ध वस्तु हैं। इस बात की जानकारी सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों को दी गई। उनके नेतृत्व में पैकेटों की तलाशी ली गई। जिसमें पाया गया कि हेरोईन हैं। तोल किया गया तो वजन लगभग 2 किलोग्राम पाया। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग 10 करोड़ आंकी गई। जांच-पड़ताल गहनता से जारी हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes