सत्ता में सरकार बदली….लेकिन कच्चे मुलाजिमों की समस्या वैसे ही बरकरार…लामबंद होकर पंजाब-पनबस संगठन ने सरकार के खिलाफ बजाया आर-पार का बिगुल

10 मई से लेकर जून तक अलग-अलग समय पर प्रदेश सरकार के खिलाफ हड़ताल का ऐलान……पंजाब की परिवहन सेवा पर पड़ेगा बड़ा असर…लोग रहेंगे परेशान

आप के परिवहन मंत्री से संगठन की दो बार हुई मुलाकात, रही बेनतीजा..अन्य सरकार की तरह आप का रवैया भी वैसा—सूबा प्रधान रेशम सिंह

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.नितिन धवन/गुरदासपुर/लुधियाना।

आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बावजूद जनता तथा अनियमित सरकारी कर्मचारियों के साथ किया गया वादा नियमित करने का शायद भूल गई। मजबूरीवश, इन कर्मचारियों से संबंधित यूनियनों ने अब पंजाब नेतृत्व वाली आप सरकार के खिलाफ लामबंद होकर धरना-प्रदर्शन के लिए चेतावनी दे डाली। लुधियाना में पनबस-पीआरटीसी की प्रदेश स्तरीय हुई बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तरीय टीम ने सरकार के खिलाफ रूपरेखा भी तैयार कर ली। इस रूपरेखा से अंदाजा यहीं लगाया जा सकता है कि अनियमित कर्मचारियों के संगठन ने सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का मन बना लिया। इस हड़ताल की वजह से नुकसान आम जनता का होना वाला है, जबकि, सरकार को शायद ही इस बात को कोई अंदाजा हों। 

शनिवार लुधियाना के बस-स्टैंड परिसर में पनबस-पीआरटीसी की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इसमें पंजाब भर के संगठन के सीनियर पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह, सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, महासचिव बलजीत सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि दो बार आप सरकार के परिवहन मंत्री के साथ मुलाकात हो चुकी है। दोनों ही बैठक बेनतीजा रही। सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ।

आरोप लगाए कि मौजूदा सरकार भी पुरानी सरकारों की तरह ही उनके साथ ढील कर रही है। यह सरासर उनके साथ अन्याय है। बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। लंबे समय से नियमित होने के लिए कई बार संघर्ष किया गया। उनके खिलाफ झूठा पर्चे हुए। बेवजह जेलों में डालने का प्रयास हुआ। लेकिन हार नहीं मानी। उन्हें मालूम है कि सरकार को उनकी जायज मांग को एक दिन मानना ही होगा। 

इस अवसर पर जिला गुरदासपुर अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, सतविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, हरजीत सिंह, दलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह हैरी इत्यादि कई अन्य उपस्थित रहें। 

इन बातों पर दिया गया जोर

1) कच्चे मुलाजिम (अनियमित) को पूर्ण रूप से नियमित (पक्का) किया जाए।   

2) पनबस एवं पीआरटीसी में कुल 10 हजार नई बसें शामिल की जाए। 

3) वर्कशॉप कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर हर सरकारी सुविधा हासिल होनी चाहिए। 

4) नया टाइम टेबल बस श्रेणी का संगठन के मुताबिक होना चाहिए। 

5) बराबर पगार, बराबर काम के नियम को देश की शीर्ष अदालत द्वारा दिए फैसले मुताबिक लागू किया जाना चाहिए।

6) जिन-जिन कच्चे मुलाजिमों के साथ धक्केशाही कर नौकरी से निकाल दिया गए, इन सब वापस नौकरी पर लिया जाए।

यह लिया गया फैसला

1) पूरे पंजाब के रोडवेज डिपो में 10 मई को गेट रैली निकाली जाएगी।2) 17 मई को राज्य स्तर पर एक बड़ी प्रेस वार्ता की जाएगी।3) 24 मई को पंजाब के सभी बस स्टैंड को 2 घंटा के लिए बंद किया जाएगा।4) 28-29- को प्रदेश के आप विधायकों के आवास का जिला स्तर पर घेराव किया जाएगा, उन्हें मांग पत्र भी सौंपा जाएगा।  5)  6 जून को सभी रोडवेज डिपो में गेट रैली निकाली जाएगी।6)  8-9-10 जून को पंजाब के सभी रोडवेज डिपो तथा बस-स्टैंड का चक्का जाम किया जाएगा। किसी प्रकार से कोई काम नहीं होगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes