BATALA BREAKING….कानून व्यवस्था का हाल यहां पर है बुरा….सरपंच के घर पर चली अंधाधुंध गोलियां

BREAKING-NEWS-IMAGE-2

SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR.

मौके पर पुलिस की टीम। - Dainik Bhaskar

मौके पर पुलिस की टीम। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर पर फायरिंग की। हमलावरों ने घर के गेट के सामने पहुंचकर 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घर के गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं।

चार खाली खोखे बरामद

पुलिस ने मौके से चार खाली खोखे बरामद किए हैं। सरपंच मनजिंदर सिंह ने बताया कि वे रात करीब 12 बजे घर पहुंचे थे। रात लगभग डेढ़ बजे उन्हें आवाज सुनाई दी, जिसे उन्होंने पटाखों की आवाज समझकर नजरअंदाज कर दिया था। सुबह उठने पर उन्हें घर के अंदर गोलियों के खोखे मिले, जिसके बाद उन्होंने थाना सदर पुलिस को सूचित किया।

मौके पर खाली खोखे बरामद।

मौके पर खाली खोखे बरामद। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

फिरौती की कोई धमकी नहीं मिली

सरपंच मनजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें कभी किसी से फिरौती की कोई धमकी नहीं मिली है और न ही उनकी किसी से ऐसी दुश्मनी है, जिसके कारण इस तरह की वारदात हो सकती है।सूचना मिलते ही डीएसपी शाहबाज सिंह और थाना सदर गुरदासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।###USA###UK###CANADA######BATALA-FIRING-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes