मोहित बटालवी.बटाला.गुरदासपुर.चंडीगढ़।

पुलिस की न्यायिक हिरासत से भागने वाले कथित अपराधी तथा पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से एक कथित बदमाश का घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ हैं। वारदात उस समय हुई जब पुलिस पकड़े गए कथित अपराधी द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद करने के लिए उसे गांव कलेर कलां लेकर गई थी। गोली बदमाश की टांग पर लगी हैं। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस निदेशक (डीजीपी) आईपीएस डाक्टर गौरव यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर की।
बता दें कि बटाला पुलिस ने बुधवार को जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के विदेशी गैंगस्टर अमृत दलाम के प्रमुख सहयोगियों – विजय मसीह और मलकीत सिंह – को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2 विदेशी निर्मित .30 कैलिबर पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। अभियान के दौरान, आरोपी मलकीत सिंह ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और एक छिपे हुए हथियार से पुलिस दल पर गोलीबारी की। कुछ देर चली गोलीबारी के बाद उसे काबू कर लिया गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गैंगस्टर अमृत दलाम ने दोनों आरोपियों को टारगेट किलिंग करने का काम सौंपा था। उनका आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर हत्या के प्रयास, एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
..लंबे समय से कथित अपराधी फरार
आरोपी मलकीत सिंह अगस्त 2025 में कलानौर बस स्टैंड पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों के साथ गोलीबारी की घटना में भी शामिल था और तब से फरार था। पूरे नेटवर्क और उसके आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। @PunjabPoliceInd संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा राज्य भर में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराती है।

