SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR.

गांव वालों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। (IMAGE/VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
गुरदासपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में लेडी टीचर पर उसके ही भांजे ने तेजाब फेंक दिया। जिस वक्त उसने तेजाब फेंका, वह क्लासरूम में पढ़ा रही थी। तेजाब फेंकने से 4 और 6 साल के 2 बच्चे भी झुलस गए। वहीं तेजाब फेंकने से लेडी टीचर बुरी तरह से झुलस गई। जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। यह देख आरोपी वहां से फरार हो गया। टीचर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है और एड्स पीड़ित भी है। उससे पूछताछ की जा रही है।

4 साल का बच्चा अजीत सिंह, जिस पर तेजाब के छींटे पड़े। (IMAGE/VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
जानकारी के अनुसार लखविंदर कौर (36) गुरदासपुर के गांव महिमदपुर में सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर है। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह स्कूल आई। इसके बाद वह क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने लगी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसका भांजा वहां पहुंचा। वह शीशी में तेजाब भरकर लाया था। उसने क्लासरूम में घुसते ही सीधे लखविंदर कौर पर तेजाब फेंक दिया।

इसी क्लासरूम में टीचर पर फेंका गया तेजाब। (IMAGE/VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
स्कूल में ड्यूटी कर रही टीचर सरबजीत कौर और गांव के सरपंच मनदीप सिंह ने बताया कि बच्ची प्रभजोत कौर की आंखों और लखविंदर कौर के चेहरे पर तेजाब गिरा है। जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों को फिलहाल बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची के परिवार के सदस्यों और ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमनदीप कौर ने बताया कि तेजाब के कारण बच्ची की आंखों को नुकसान पहुंचा है और उसका इलाज जारी है।

क्लासरूम का जायजा लेते शिक्षा विभाग के अधिकारी। (IMAGE/VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

