GURDASPUR BREAKING….2 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाला गुनहगार गिरफ्तार….अन्य 2 साथी अब तक फरार…जानेंगे, इस रिपोर्ट में किसके इशारे पर दिया वारदात को अंजाम..? 

ARRESTED-ACCUSED-BY-INTT.

SNE NETWORK.GURDASPUR.

गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड की हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिलावर सिंह गांव आलिनंगल का रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 2 और आरोपियों की पहचान की है। इनमें गांव आदियां के 2 युवक रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह शामिल हैं।

इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने इनके घर रेड की। लेकिन यह दोनों वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने एक की भाभी और एक की बहन को हिरासत में लिया है। फिलहाल अभी दोनों आरोपी फरार हैं। मंगलवार को ASI गुरनाम सिंह का उनके पैतृक गांव गादड़ीया में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने अर्थी को दिया कंधा। इसके साथ एडीजीपी एएस राय, डीआईजी संदीप गोयल और गुरदासपुर के एसएसपी भी मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes