GURDASPUR-REPORT…झूठा ‘ENCOUNTER’….मारे गए रणजीत के परिजनों-गांववासियों ने पोस्टमार्टम करवाने और डेड बॉडी लेने से इंकार

ENCOUNTER-GSP-FAKE...

दिलावर सिंह के पिता सेना से रिटायर्ड नायक दिलबाग सिंह ने कहा कि मैं 15 साल जम्मू-कश्मीर में नौकरी कर चुका हूं, मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता। पुलिस ने साजिश के तहत उसे फंसाया ?

SNE NETWORK.GURDASPUR.

एनकाउंटर में मारे गए गांव आदियां के रणजीत सिंह के परिजनों और गांववासियों ने उसका पोस्टमार्टम करवाने और डेड बॉडी लेने से इंकार कर दिया है। परिवार ने कहा कि जब तक पुलिस रणजीत सिंह के पाकिस्तान संपर्क और वहां से मिले पैसों के सबूत पेश नहीं करती, तब तक वे डेड बॉडी नहीं लेंगे। परिवार का कहना है कि पुलिस ने अपने बचाव के लिए मेरे बेटे का झूठा एनकाउंटर कर दिया।

वहीं, दिलावर सिंह के पिता सेना से रिटायर्ड नायक दिलबाग सिंह ने कहा कि मैं 15 साल जम्मू-कश्मीर में नौकरी कर चुका हूं। मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता। पुलिस ने साजिश के तहत उसे फंसाया है। अगर मेरा बेटा कसूरवार है तो उसे मेरे सामने गोली मार दी जाए, लेकिन उसे झूठे केस में न फंसाया जाए। उन्होंने कहा कि बेटे को पैसों की कोई कमी नहीं थी और वह पैसों के लालच में नहीं आ सकता। आरोपी का कल पोस्टमॉर्टम होगा। बता दें कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ASI की लाश कुर्सी पर और होमगार्ड की रजाई के भीतर मिली थी।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार बोले - मामले की निष्पक्ष जांच हो।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार बोले – मामले की निष्पक्ष जांच हो। (SNE-NEWS-IMAGE)

निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

एनकाउंटर को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कानून का शासन होना चाहिए। कानून के अनुसार अदालतें स्थापित हैं। किसी को भी इस तरह से चाहे कोई पुलिस अधिकारी को मारे, या कोई किसी सिविलियन को मारे, यह गलत है। कानून का शासन होना चाहिए, पुलिस का नहीं। इस मामले में पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।

100% LikesVS
0% Dislikes