SNE NETWORK.GURDASPUR.

3 साल पहले तेजिंदर इस लड़की के संपर्क में आया। – फाइल फोटो
गुरदासपुर में एक लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड को सुपारी देकर इतना पिटवाया कि उसकी मौत हो गई। लड़की के अपने बॉयफ्रेंड के अलावा कुछ और लड़कों के साथ संबंध थे। इस बाद का पता युवक को चल गया था, और वह लड़की को छोड़ना चाहता था। जब लड़की को इस बात का पता चला तो उसने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उसने पैसे देकर कुछ दूसरे लड़कों को भी बुला लिया, जिन्होंने बॉयफ्रेंड को इतना पीटा कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
जब लड़की को उसके बॉयफ्रेंड के मर्डर के आरोप में पकड़ा गया तो उसने पूछताछ में पुलिस से कहा- मैंने केवल हाथ-पैर तोड़ने के लिए उन लड़कों को पैसे दिए थे। उसका सिर फोड़कर मार डालने के लिए नहीं। गुरदासपुर के SP ने बताया है कि इस मामले में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है। लड़की 16 साल की नाबालिग है और पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी लड़कों को जेल भेजा जाएगा।

लड़की के अन्य लड़कों के साथ संबंधों को पता चलने पर तेजिंदर ने उसे छोड़ने की ठानी थी। – फाइल फोटो
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कुलदीप सिंह के इकलौते बेटे तेजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह गुरदासपुर के खोखरा गांव का रहने वाला था। उसकी लव स्टोरी की शुरुआत लगभग 3 साल पहले हुई, जब उसने अपने ही स्कूल की एक लड़की से बातचीत शुरू की। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के दिनों से ही दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। समय बीतने के साथ दोनों का रिश्ता गहरा होता गया।
हालांकि, जब तेजिंदर के परिवार को इस बात की भनक लगी, तो उन्हें यह रिश्ता सही नहीं लगा। तेजिंदर की मां ने कहा कि लड़की का व्यवहार और नीयत ठीक नहीं है। उन्होंने अपने बेटे को समझाने की कोशिश की। मां ने साफ कहा था, “बेटा, तू इस रास्ते से पीछे हट जा। यह लड़की अच्छी नहीं है। कल को हमारा घर बर्बाद हो जाएगा।” शुरुआत में तेजिंदर को अपनी मां की बातों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन अब से करीब 3 महीने पहले उसे पता चला कि वह लड़की केवल उससे ही नहीं, बल्कि कई अन्य युवकों के साथ भी लगातार बातें करती है और संबंध रखती है।
मृतक की मां कहना है कि अपनी आंखों से सच देखने के बाद तेजिंदर ने उस लड़की से दूरी बनानी शुरू कर दी। उसने साफ कह दिया कि वह अब उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। करीब 3 महीने तक तेजिंदर ने उससे दूरी बनाए रखी, यही बात उस लड़की को बर्दाश्त नहीं हुई। उसके दिल में बदले की आग भड़क उठी।

तेजिंदर की करीब 3 महीने पहले लड़की से अनबन शुरू हुई थी। – फाइल फोटो

तेजिंदर की बहन ने रोते हुए पूरी कहानी बताई।

तेजिंदर की मां ने इंसाफ की गुहार लगाई है।###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###PUNJAB###GURDASPUR###CHANDIGARH###INDIA###SINGAPORE###CHINA###

