SNE NETWORK/GURDASPUR/TARN-TARAN.

PCS अधिकारी अनुप्रीत कौर रंधावा मामले के वक्त तरनतारन में तैनात थीं। – फाइल फोटो (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK.)
पंजाब के गुरदासपुर में तैनात PCS अफसर SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तरनतारन पुलिस ने शनिवार (16 मई) को सुबह 7 बजे उन्हें गुरदासपुर स्थित सरकारी कोठी से अरेस्ट किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी 1.63 करोड़ रुपए के गबन केस में की गई है।
यह केस राजस्थान-जम्मू कश्मीर हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। जब यह गबन हुआ तो अनुप्रीत रंधावा उस वक्त तरनतारन के पट्टी में तैनात थीं। गबन के आरोप लगने के बाद उन्हें काफी समय तक फील्ड ड्यूटी से भी दूर रखा गया लेकिन कुछ समय पहले ही गुरदासपुर में तैनाती मिली थी। जहां SDM के पास उनके पास नगर कौंसिल का भी अतिरिक्त चार्ज था।इस पूरे मामले में तरनतारन पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ शेयर किया जा सकेगा। ###USA###CANADA###SCAM-NEWS###UK###@

