POLITICS…..टिकट नहीं मिलने पर इस AAP नेता के बगावती सुर…..बोला….PARTY में परिवारवाद-भतीजावाद शुरु

AAP LEADER BATH SNE NEWS IMAGE (INTERNET MEDIA)

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब विधानसभा उप चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 4 प्रत्याशी घोषित कर दिए। वहीं, बरनाला सीट से विरोध भी शुरू हो चुका है। आरंभिक तौर से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे पार्टी जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह बाठ को जब टिकट नहीं मिला तो उन्होंने अपना विरोध जाहिर किया। सोशल मीडिया पर लाइव होकर पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर अपना रोष प्रकट किया। बताया जा रहा है कि इस सीट सांसद मीत सिंह हेयर ने अपनी करीबी दोस्त को टिकट दिलाया। आरोप लग रहे है कि जिस प्रत्याशी को टिकट दी गई, वे अभी-अभी पार्टी में शामिल हुए। 

वायरल वीडियो में जिला आप प्रधान गुरदीप सिंह बाठ अपने जितने प्रशंसक तथा पार्टी के टकसाली नेता तथा वर्करों को प्यार से सत श्री अकाल बोल रहे है।  वे उन्हें कह रहे है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। पार्टी ने जो फैसला लिया वह गलत है। हमने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया। पार्टी को खड़ा किया। मालूम नहीं मामा के लड़का या बुआ का है लड़का जिसे मीत हेयर ने टिकट दिलाई। मैं बरनाला के हर मतदाता के पास जाऊंगा, जो उनका आदेश होगा, उसी के हिसाब से किया जाएगा। उनके कहने का मतलब था कि अगर पार्टी ने टिकट नहीं दी तो वह निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते है। ऐसे में अन्य पार्टी के प्रत्याशी को उप चुनाव में फायदा मिल सकता है। पार्टी हाईकमान पर इस इस बात का भी आरोप लगा है कि उप चुनाव सूची में उन प्रत्याशियों को टिकट दे दिया है जिससे साफ तौर पर परिवारवाद झलकता है। उनका इशारा होशियारपुर से चब्बा के बेटे को आप द्वारा टिकट आवंटन किए जाने पर था। 

100% LikesVS
0% Dislikes