वरिष्ठ पत्रकार.बरनाला।
सोशल मीडिया में सोमवार की सुबह एक वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। सत्यापन करने पर पता चला कि वीडियो करवा चौथ की रात का है। बरनाला में एक राजनीतिक तथा सामाजिक परिवार से जुड़ी 59 वर्षीय महिला को नाचते-नाचते गिर जाती है। फिर बाद में चलता है कि महिला ह्रदयघात आ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।

गीत पर झूम रही थी महिला
जिस वक्त महिला को हार्ट अटैक आया, उससे थोड़ी देर पहले वह पंजाबी सिंगर हरभजन मान के गाने ‘मौज मस्तियां मार, पता नहीं की होणे, “कल सुबा नूं यार, पता नहीं की होणे” (मौज–मस्ती करो पता नहीं क्या होगा, कल सुबह को पता नहीं क्या होगा) पर जमकर नाच रही थी। हार्ट अटैक के तुरंत बाद पति उसे अस्पताल लेकर गया लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है।


