कबड्डी खिलाड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लारेंस गैंग ने ली….कहाँ, ये हमारे दुश्मनों का दे रहा था साथ..इसलिए मौत के घाट उतार दिया

LAWRENCE-IMAGE-1-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

VID.-KABBADI-PLAYER-GURPREET

गत दिवस हुई कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की हत्या कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली। कराई। लॉरेंस गैंग ने कत्ल के दूसरे दिन इसकी जिम्मेदारी ली है। इस संबंध में गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें गैंग ने लिखा कि यह हमारे दुश्मनों का साथ दे रहे थे। इसके अलावा यह भी धमकी दी गई कि जो भी हमारे दुश्मनों का साथ दे रहे हैं, सबकी छाती में गोली मारेंगे। ऐसे लोग खुद ही पीछे हट जाएं वर्ना हमें हटाना अच्छी तरह से आता है।

CCTV-FOOTAGE-KABBADI-PLAYER-MURDER-CASE


उधर, पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह निजी दुश्मनी हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान संदीप सिंह, तेजी (निवासी चक सराय, खन्ना), करण (निवासी मादपुर) और सिम्मी (निवासी बालियों) के रूप में की थी। हालांकि अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। वहीं परिवार की तरफ से अभी तक कबड्डी प्लेयर का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। उनका कहना है कि जब तक कातिल पकड़े नहीं जाते, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

KABBADI-PLAYER-MURDER-INVESTIGATED-POLICE-TEAM


लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा..?

KABBADI-PLAYER-MURDER-RESPONSIBILITY-BY-LAWRENCE-GANG-POST


मानकी समराला में जो मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेते हैं। ये मर्डर हमारे भाइयों करन मदपुर और तेजी चक ने किया है। बब्बू समराला और उसके साथ वाले, जो हमारे दुश्मन का साथ दे रहे हैं, कान खोलकर सुन लो, तुम्हारे में जो भी मिल गया, उसका भी यही हाल करेंगे। ये चेतावनी सबके लिए है जाे-जो हमारे दुश्मनों का साथ दे रहे हैं या तो सुधर जाओ या तैयार हो जाओ, अगली गोली तुम्हारी छाती में मारेंगे। हमारी नजर सबके ऊपर है। हमें सबका पता है। कौन किसकी मदद कर रहा है। अच्छा यही रहेगा खुद पीछे हट जाओ नहीं तो हम हटाना अच्छी तरह से जानते हैं। पोस्ट के अंत में गैंगस्टरों के नाम लिखे हुए हैं।

KABBADI-PLAYER-VICTIM-FAMILY
FILE-IMAGE-OF-KABBADI-PLAYER-GURPREET-SINGH
100% LikesVS
0% Dislikes