AAP ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी…PAC की बैठक में नामों पर अंतिम मुहर

CM-BHAGWANT-MANN-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में नामों पर अंतिम मुहर लगा दी गई। सूची सीएम भगवंत मान ने जारी की। इसमें 40 उम्मीदवारों के नाम हैं।

सीएम भगवंत मान का नाम पहली सूची में शामिल

सीएम भगवंत मान का नाम पहली सूची में शामिल है। मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे। बटाला से शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, अमृतसर साउथ से डाॅ. इंदरबीर सिंह निज्जर, खेमकरण से सरवण सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत काैर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल को टिकट मिला है।

केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और जैस्मीन शाह शामिल हुए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े। शनिवार सुबह पीएसी की एक और बैठक हुई।

बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन में पार्टी ने सर्वे और जनता के फीडबैक को आधार बनाया है।मान ने कहा कि पार्टी अपने पांच साल के कामकाज और पंजाब में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएगी। आम आदमी पार्टी सकारात्मक राजनीति करेगी और अपने काम का हिसाब देकर वोट मांगेगी।

शिअद-भाजपा दोनों जीरो, गठबंधन से भी नतीजा जीरो : मान

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जीरो में जीरो जोड़ो या घटाओ, नतीजा जीरो ही रहता है। शिअद और भाजपा दोनों जीरो हैं। ऐसे में दोनों दल साथ आते हैं तो भी चुनावी नतीजा जीरो ही रहेगा। मान ने तंज कसा कि गठबंधन होने पर क्या नशामुक्त पंजाब के मुद्दे पर भाजपा नेता अमित शाह और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया एक मंच पर दिखाई देंगे?

संगठन को सक्रिय करने की रणनीति भी बनाई

उम्मीदवारों के चयन के साथ पार्टी ने चुनावी संगठन को सक्रिय करने की रणनीति भी बनाई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में छह-छह सेक्टर इंचार्ज नियुक्त करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। ये इंचार्ज सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पार्टी के कामकाज पर लोगों से फीडबैक लेकर नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। वहीं, एक नवंबर से महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए मावां-धीयां सत्कार योजना से जुड़ी महिला स्वयंसेविकाओं को सक्रिय किया जाएगा।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###BATALA###AMRITSAR###LUDHIANA###MALWA###AAP###CMMANN###KEJRIWAL###RAJAWARRING###CONGRESS###AUSTRALIA###NEWZEALAND###

100% LikesVS
0% Dislikes