दुखदायक खबर…..इस सड़क दुर्घटना में चली गई 3 की जान….चारों जगह है मातम का माहौल

(FILE-IMAGE)
ACCIDENT (FILE-IMAGE)

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना में हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। डेहलों के गांव गोपालपुर के पास स्थित सुआ पुल से सामने तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार खुशियां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी संदीप बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खुशियां और उसका दोस्त संदीप सिंह बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। जब वह गोपालपुर गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों काफी दूर जाकर गिरे, जिससे खुशियां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लहूलुहान हालत में संदीप को तुरंत सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन वहां संदीप ने भी दम तोड़ दिया। थाना डेहलों की पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक दुर्गा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।

जीरा-फिरोजपुर रोड पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को जीरा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

वीरचंद्र वासी वार्ड नंबर-सात हीरा नगर फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह पत्नी रीतू संग बाइक से जीरा से फिरोजपुर आ रहा था। वह आगे जा रहे ट्राले को क्रॉस कर रहा था कि सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी पत्नी गिरकर ट्राले के टायर के नीचे आ गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ### USA (ACCIDENT-NEWS) ###

100% LikesVS
0% Dislikes