LUDHIANA BREAKING…..रंजिश की वजह से कबड्डी खिलाड़ी को उतारा था मौत के घाट…..जानिए, कथित अपराधी कहा से हुए गिरफ्तार..?

KABBADI-PLAYER-MURDER-SPOTT.

वरिष्ठ पत्रकार.जगराओं.लुधियाना। 

पंजाब के लुधियाना के जगराओं में 2 दिन पहले कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी समेत 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हनी गांव रूमी और गगनदीप सिंह उर्फ गगना निवासी गांव किल्ली चाहला मोगा के रूप में हुई है।


पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार व 2 कारतूस बरामद किए हैं, जोकि राजस्थान से खरीद कर लेकर आए थे। आरोपी हरजोबनप्रीत सिंह काला एक मामले वांटेड होने के बावजूद वह शहर में सरेआम घूमता फिर रहा था। हादसे वाले दिन भी आरोपी हरजोबनप्रीत अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा था। जबकि मृतक तेजपाल सिंह अपने दोस्तों के साथ फीड लेने आया था, अचानक दोनों घटना स्थल पर एक-दूसरे के सामने आ गए।


इस मामले को लेकर एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि तेजपाल सिंह के दोस्त प्रभलदीप सिंह की आरोपी हरप्रीत सिंह के साथ पहले ही रंजिश चल रही थी। 20-21 दिन पहले प्रलाभ सिंह अपनी पत्नी व बहन के साथ जगराओं में सलीना जिम के पास शॉपिंग के लिए लेकर आया था। वहां पर पहले से मौजूद आरोपी हरप्रीत सिंह हनी अपने 5-6 साथियों के साथ खड़ा था, जबकि प्रभाल सिंह की पत्नी व बहन को घूर कर देख रहा था। जब प्रभाल सिंह ने आरोपी की तरफ घूर कर देखा तो आरोपी साथियों समेत मौके से चला गया था। वारदात वाले दिन अचानक मिलने पर फिर दोनों में विवाद हो गया। अपने दोस्त को बचाने के लिए तेजपाल को अपनी जान गवानी पड़ी। पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हनी, हरजोबनप्रीत सिंह उर्फ काला, गगनदीप सिंह उर्फ गगना और 5-6 अज्ञात को भी नामजद किया है। आरोपी हरजोबनप्रीत सिंह काला व अन्य फरार चल रहे हैं।


एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई तेजपाल की हत्या की जिम्मेदारी उठाने वाली पोस्ट डिलिट हो चुकी है। वह पोस्ट सिर्फ पुलिस जांच को भटकाने के लिए डाली गई थी। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को मुख्य आरोपी समेत दो पकड़े जाने की सूचना दे दी ताकि परिजन पोस्टमार्टम करवा सके लेकिन मृतक की बहन विदेश से ना आने के कारण पोस्टमार्टम कराने की संभावना है।


मृतक तेजपाल सिंह के पिता रघुवीर सिंह निवासी गिद्दडविंडी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने बेटे तेजपाल और उसके दोस्त प्रलभ सिंह के साथ सुनहरी किरण ऑयल मिल में पशुओं की खुराक लेने गए थे। वहां पर आरोपी हनी ने झगड़ा शुरू किया और फिर अपने भाई काला व आठ नौ साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। विवाद के दौरान हनी ने अपनी पिस्तौल से तेजपाल के सीने में गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

100% LikesVS
0% Dislikes