वरिष्ठ पत्रकार.जगराओं/लुधियाना।
सिर्फ 200 रुपए की पीछे एक युवक की हत्या कर दी गई। मामला, पंजाब के लुधियाना के अधीन क्षेत्र जगराओं से जुड़ा है। मरने वाले की पहचान शमशेर सिंह उर्फ लक्की के तौर पर हुई। वारदात को अंजाम देने वाले बाप बलराम तथा बेटे लविश कुमार को पुलिस ने दबोच लिया। वह शहर छोड़ कर फरार होने के प्रयास में थे। हत्या को अंजाम तेजधार चाकू के साथ दिया गया। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक, सभी देर रात दाना मंडी में ताश खेल रहे थे। इस बीच बाप-बेटा ने आरोप लगाया कि शमशेर ने उनके 200 रुपए चुरा लिए। पूर्व बहसबाजी हुई तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। लोगों ने बीच बचाव करके सभी को अपने-अपने घर जाने के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह 10 बजे शमशेर किसी के साथ ताश खेल रहा था। इस बीच बाप-बेटा वहां पर पहुंच गए। वह शमशेर के साथ झगड़ा करने लग पड़े। दोनों में किसी एक ने शमशेर के पेट में चाकू घोंप दिया। बेहोश होकर नीचे गिर गया।
खून से लथपथ शमशेर को लोग अस्पताल लेकर गए। रक्त का अधिक बहाव की वजह से उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बलराम तथा उसके बेटे लविश कुमार हत्या का मामला दर्ज कर लिया। किसी सूत्र की गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें दबोच लिया गया। पता चला है कि दोनों अपराधी बाप-बेटा पीछे से यूपी के रहने वाले है। मेहनत मजदूरी का काम करते है।