वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
एक महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्राथमिक जांच में मामला लूट के साथ जुड़े होने की पुष्टि हुई। पति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 6 बताई जा रही है। यह घटनाक्रम शनिवार की देर रात्रि का बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार रात्रि भोज कर वापस घर लौट रहा था, तब यह घटना हुई। पता चला है कि सीसीटीवी में घटना कैद हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच हर पहलू पर आरंभ कर दी। पीड़ित परिवार के बयान पर 6 के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुष्टि नहीं हुई।
उधर, मृतक महिला लिप्सी का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है। इस वारदात के उपरांत शहर में खौफ का माहौल है, जबकि, पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। पता चला है कि मृतक महिला 2 बच्चे है। वे काफी छोटे बताए जा रहे है। वह बार-बार अपनी मां के बारे में ही पूछ रहे है, जबकि, परिवार उन्हें सच्चाई नहीं बता रहा है। उन्हें इस बात का भयं है कि कहीं बच्चे सदमे में न चले जाए।
यह था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार देर रात्रि किसी होटल से भोज कर वापस घर कार में लौट रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात लूटरों ने उन्हें घेर लिया। महिला के गहने लूटने का प्रयास किया तो महिला ने शौर मचाना आरंभ कर दिया। इस बात पर महिला की लूटेरों ने पीटना आरंभ कर दिया। पता चला है कि महिला को इतनी बेरहमी से पीटा की उसने तत्काल दम तोड़ दिया। पति के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। लाखों के आभूषण तथा नकदी लूट कर फरार हो गए। कुल संख्या 6 थी।
उधर, पुलिस पर आरोप लगा कि सूचना मिलने के डेढ़ घंटा उपरांत पहुंची। जांच पड़ताल करने वाले पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मामला 6 के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के अघीन दर्ज कर लिया गया। जांच हर पहलू पर आरंभ कर दी गई। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।