वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना (लुधियाना)।
यहां पर एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो चुकी है। इसमें 2 लोगों की जान भी चली गई। यह दुर्घटना खन्ना की बताई जा रही है। दुर्घटना गन्ने की भरी ओवरलोड ट्राली का रस्सा टूटने से हुई। मृत पाए गए लोगों की पहचान गुरदीप सिंह और दीदार सिंह निवासी माजरी के तौर पर हुई है।
जानिए..कैसे हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह अपने पड़ोसी दीदार सिंह निवासी माजरी के साथ गन्ना भरकर अमलोह जा रहा था। जैसे ही दोनों बाहों माजरा के पास पहुंचे तभी गन्नों पर बंधा रस्सा टूट गया। इस कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर घूमता हुआ रेलिंग पर चढ़ गया। ढलान होने के चलते गन्ने दोनों लोगों के ऊपर आ गिरे। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और काफी मशक्कत के बाद दोनों को गन्ने को नीचे से निकाला। तब तक गुरदीप सिंह की मौत हो चुकी थी। जब दीदार सिंह को इलाज के लिए खन्ना सिविल अस्पताल लाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।