BIG NEWS–बच्ची को दफना दिया था जिंदा…महिला को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

3 वर्षीय बच्ची दिलरोज कौर की निर्मम हत्या करने की दोषी महिला को स्थानीय अदालत ने फांसी की सजा सुनाई गई है। आरोपी महिला नीलम को अदालत ने पिछले शुक्रवार को दोषी करार दिया था। अदालत ने आज महिला के खिलाफ एक ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। दिलरोज के पिता हरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी ने अदालत से गुहार लगाई थी कि नीलम को इस जघन्य अपराध के लिए मौत की सजा सुनाई जाए।


उल्लेखनीय है कि 3 साल की मासूम बच्ची दिलरोज कौर को उसकी पड़ोसी महिला नीलम चॉकलेट दिलाने का बहाना देकर साथ ले गई थी। आरोपी महिला ने बच्ची को जिंदा दफनाने से पहले उसे गड्ढे में पटक कर मारा था। इसी से बच्ची के माथे और सिर पर चोट लगी। नीचे गिरते ही बच्ची तेज-तेज चिल्लाने लगी। इसके बाद भी महिला को दया नहीं आई। उसने बच्ची के मुंह में मिट्टी भरने के बाद उसे दफना दिया और वहां से फरार हो गई।


नीलम तलाकशुदा थी और अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके परिवार के साथ ही रह रही थी। वह अक्सर इलाके में लोगों के साथ झगड़ा करती रहती थी, जिस कारण इलाका निवासी काफी परेशान थे। नीलम के परिवार वालों ने यह घर बेच दिया था और किसी अन्य जगह पर शिफ्ट होने वाले थे। मोहल्ले में आखिरी दिन था तो उसने सोची समझी साजिश के तहत ही बच्ची को अगवा किया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया। 3 साल उपरांत परिवार को अदालत से इंसाफ मिला। 

100% LikesVS
0% Dislikes