BIG-UPDATE…कनाडाई नागरिक GUPTA भी नेपाल-बाढ़ में हुए लापता…..परिवार सोच-सोचकर हैं चिंतित

NEPAL-FLOOD-SNE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ में कनाडा के नागरिक महेंद्र गुप्ता से संपर्क टूट गया है। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले महेंद्र कनाडा में पत्नी सुमन गुप्ता और इकलौते बेटे योगेश गुप्ता के साथ रहते हैं। परिवार को अब तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

कनाडा और अमेरिका के नागरिक भी शामिल

महेंद्र धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और समय-समय पर भारत आकर धार्मिक स्थलों के दर्शन करते रहे हैं। इस बार उन्होंने पहली बार कैलाश मानसरोवर यात्रा का संकल्प लिया था। वह एक समूह के साथ यात्रा पर निकले थे जिसमें कनाडा और अमेरिका के नागरिक भी शामिल थे।

संचार व्यवस्था प्रभावित होने के बाद उनसे संपर्क टूट गया

परिजनों के मुताबिक महेंद्र और उनका समूह नेपाल के रास्ते चीन की सीमा तक पहुंच गया था। इसके बाद नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने और संचार व्यवस्था प्रभावित होने के बाद उनसे संपर्क टूट गया। नेपाली सरकार की रिपोर्ट में महेंद्र का नाम लापता कनाडाई नागरिकों की सूची में बताया जा रहा है। बाढ़ के बाद दुर्गम पहाड़ी इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हेलीकॉप्टर और अन्य माध्यमों से यात्रियों की तलाश की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महेंद्र और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग किस स्थिति में हैं।###UK###USA###CANADA###NEPAL###CHINNA###FLOOD###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes