BREAKING NEWS…कश्मीरी छात्रों ने CT यूनिवर्सिटी में कर दिया हंगामा..वीडियो पूर्व सीएम की बेटी ने X पर किया पोस्ट

KASHMIRI-STUDENT-PROTEST-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

सिटी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करते हुए छात्र, यह वीडियो एक फोटोग्राफर ने  X (ट्वीटर) पर पोस्ट किया। - Dainik Bhaskar

सिटी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करते हुए छात्र, यह वीडियो एक फोटोग्राफर ने X (ट्वीटर) पर पोस्ट किया।

लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें मोहर्रम के महीने में सहरी और इफ्तारी में प्रोपर खाना नहीं मिल रहा है। मेस में बार-बार डिमांड कर रहे हैं, लेकिन डिमांड को अनदेखा किया जा रहा है। स्टूडेंट्स ने कहा कि जब उन्होंने डिमांड की तो वाइस चांसलर ने उनकी प्रॉब्लम सॉल्व करने के बजाए उन्हें गालियां तक दे दी और उन्हें यूनिवर्सिटी से बाहर निकलाने को कह दिया। जिसके बाद स्टूडेंट कैंपस में जमकर हंगामा किया।

हंगामे का वीडियो भी जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को X (ट्वीटर) पर टैक कर पोस्ट किया। उन्होंने CT यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

यूनिवर्सिटी में नारेबाजी करते हुए छात्र।

यूनिवर्सिटी में नारेबाजी करते हुए छात्र।

जानकारी के अनुसार, हंगामे का वीडियो सबसे पहले जुनैद भाट नाम के फोटोग्राफर ने X (ट्वीटर) पर पोस्ट किया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने वीडिया रीट्वीट कर पोस्ट किया। जिसमें उन्हेंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैक कर लिया- क्या आप पंजाब की CT यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर द्वारा कश्मीरी मुस्लिम छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और डराने-धमकाने का समर्थन करते हैं, सिर्फ इसलिए कि उन्होंने रमज़ान के महीने में इफ्तारी और सहरी के लिए भोजन की मांग की?

इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि यह जानकार हैरानी होती है कि कश्मीरियों पर हमला करना पंजाब जैसे राज्य में भी सामान्य बना दिया गया है। हम वाइस चांसलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। इसमें खानापूर्ति न की जाए।

यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर के शिकायत करने पहुंचे छात्रा।

थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली कई छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं और मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं। इन दिनों रमज़ान का महीना चल रहा है, जिसमें रोजेदार सुबह सेहरी करते हैं और शाम को इफ्तार के समय रोज़ा खोलते हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्र और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के बीच एक बैठक जारी है, जिसमें इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, छात्रों का कहना है कि जब वे शाम को इफ्तार के लिए यूनिवर्सिटी की मेस में पहुंचे हैं, तो उन्हें भोजन नहीं मिलता है। इस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर उन्होंने कैंपस में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

100% LikesVS
0% Dislikes