SNE NETWORK.LUDHIANA.
मुल्लांपुर इलाके में सफेद रंग की आई-20 कार में सवार 2 युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के बाद बेकाबू हुई कार सड़क किनारे खंभे से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान गांव भुंदड़ी निवासी लाडी खान के रूप में हुई है। उसके साथ कार में बैठे माजरी निवासी रोहित उर्फ बिल्ला ने अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी किस कारण से हमला करने पहुंचे थे, इसका अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आई-20 कार में सवार युवकों का पीछा कर रहे हमलावर कथित तौर पर वरना कार में सवार थे। रास्ते में उन्होंने आई-20 कार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद आरोपी खंजरवाल-माजरी की ओर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सुरक्षित कर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###LUDHIANA###FIRING###GANG-WAR###PUNJAB###POLICE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###

