वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। पूरा शरीर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम जितेंद्र है। जानकारी देते हुए जितेंद्र की पत्नी मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसका पति कपड़े की दुकान पर काम करता है। जितेंद्र काम के बाद साइकिल पर घर लौट रहा था। उसी समय ऑटो में सवार होकर कोहरा की तरफ जा रहा था।
..ऐसे हुआ हादसा
जब जितेंद्र गिल ढाबा साहनेवाल रोड कोहरा के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह साइकिल समेत उस वाहन के नीचे आ गया। कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। जितेंद्र की शादी को करीब 20 साल हो चुके थे। मोनिका ने बताया कि उसने सभी रिश्तेदारों को सूचना दी। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। परिजनों ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चेक किए तो उन्हें एक संदिग्ध ट्रॉली चालक दिखाई दिया जो जितेंद्र की साइकिल के ठीक पीछे था। हादसे के तुरंत बाद कुछ दूरी पर फिर से वही ट्रॉली चालक दिखाई दिया।