वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना लुधियाना।
पति-पत्नी ने एक साथ आत्महत्या कर ली। गांव हेडों बेट के रहने वाले जसवंत सिंह (38) और उसकी पत्नी नेहा रानी ने सरहिंद नहर में कूदकर जान दी।बताया जा रहा है कि दंपती के तीन बच्चे हैं। अब वे अनाथ हो गए। वहीं इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। मामला, पंजाब के खन्ना शहर से जुड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दंपत्ति की अश्लील फोटो को लेकर कुछ लोग तंग कर रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की है या नहीं, इस बारे कोई पुष्टि नहीं हुई।
किसी राहगीर को पहले पता चला
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि सरहिंद नहर के किनारे एक कार लावारिस हालत में खड़ी है। कार के पास चप्पल और मोबाइल फोन भी पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार के पास चप्पलों पर मोबाइल फोन था। इस बीच परिवार के सदस्य भी दोनों की तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए।
क्या था पूरा मामला, जानिए, खास रिपोर्ट में….?
जसवंत सिंह के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव के 3 लोग उसके भाई और भाभी को परेशान कर रहे थे। क्योंकि उनके पास कुछ आपत्तिजनक फोटो या वीडियो थे। इसी मामले को लेकर जसवंत सिंह और नेहा रानी का दूसरे पक्ष के खिलाफ कोर्ट में केस भी चल रहा है।
आरोप लगाया कि वे उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इस वजह से दोनों काफी परेशान थे। परेशान होकर ही जसवंत सिंह और नेहा रानी ने यह खौफनाक कदम उठाया है।
पत्नी का शव बरामद, पति की तलाश जारी
वहीं, घटना की सूचना पुलिस ने गोताखोरों को दी। गोताखोरों ने नेहा रानी का शव नहर से बरामद कर लिया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि उसके पति जसवंत सिंह की नहर में तलाश जारी है। परिवार के सदस्य पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करा रहे हैं। मृतक जसवंत सिंह पेशे से टैक्सी चालक था और काफी अच्छा स्वभाव का था। दोनों की मौत से गांव में शोक की लहर है।