SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शेरपुर चौक के नजदीक स्थित फौजी कॉलोनी से सामने आया है, जहाँ देर शाम अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां चलाई गईं।
जानकारी के मुताबिक देर शाम इलाके में कुछ बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इससे इलाके में भगदड़ मच गई। इस फायरिंग में समाज सेवी विक्रांत पंडित को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घायल व्यक्ति को लहूलुहान हालत में तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुँच गईं। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

