FIR….14 साल की नाबालिग को पहले नशे की गर्त में धकेला…फिर कई बार किया RAPE

RAPIST-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना में 13-14 साल की नाबालिग को पहले नशे की गर्त में धकेला गया और फिर उसके साथ कई बार रेप किया गया। मां-बाप को जब इसका पता चला तो वे पुलिस थाने गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बजाए मां से कह दिया कि वह अपनी बेटी को यहाँ से कहीं बाहर ले जाए।

POCSO) एक्ट के तहत जीरो FIR दर्ज

मां अपनी बेटी को लेकर महाराष्ट्र के पुणे शहर चली गई और वहां जाकर थाने में शिकायत दी। पुणे पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत जीरो FIR दर्ज कर लुधियाना पुलिस को भेज दी। इसके बाद लुधियाना पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू करनी पड़ी।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू

थाना PAU की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और इसके लिए अब पीड़िता की मां से संपर्क किया जा रहा है ताकि आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया जा सके। शुरुआती स्तर पर FIR दर्ज न करने के सवाल पर जांच अधिकारी का कहना है कि उनके पास अब जीरो FIR आई है और उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है।###USA###UK###CANADA###LUDHIANA###MINOR###RAPE###PUNJAB###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes