वरिष्ठ पत्रकार.जगराओं.लुधियाना।
दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल के परिवार ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने से पुलिस को साफतौर पर इंकार कर दिया। उनकी मांग है कि जब तक इस हत्या के पीछे का कथित अपराधी काला रोमी को पुलिस द्वारा पकड़ नहीं लिया जाता, तब तक उनका फैसला एकदम अटल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार को मनाने के लिए जिला पुलिस प्रमुख अंकुर गुप्ता खुद मुलाकात करने के लिए पहुंचे तो परिवार ने साफतौर पर कहा कि संवेदना जताने के लिए हजार बार आए, लेकिन, बिना रोमी को पकड़े उनसे पोस्टमार्टम वाली बात मत करिए।
पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि काला रोमी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगह पर रवाना किया गया हैं। फिलहाल, उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पता चला है कि पुलिस के हाथ एकदम खाली है। सूत्रों से पता चला है कि काला रोमी का विदेश फरार होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि, एसएनई न्यूज इस दावे की पुष्टि नहीं करता हैं। मृतक की किसी से कोई भी रंजिश होने की बात अब तक जांच में नहीं सामने आई। गोली वाले दिन भी वह समझौता करवाने के लिए ही बीच में आया था। तभी उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
इधर, पता चला है कि एक एसएचओ जो कि इस केस के साथ जुड़ा हुआ है, उसकी पुलिस के शीर्ष अधिकारियों द्वारा खूब फटकार लगीं हैं। आरोप है कि उसने कथित अपराधियों के साथ फोटो सेशन कराया था। जो विभाग को उसकी प्रमुख गलती लगी ।

