LUDHIANA—गंदा नाला में तैर रहा था शव……..जांच में पाया तेजधार हथियार से किया कत्ल….C.C.T.V में सामने आया ये बड़ा सच 

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

गंदा नाला के पास एक व्यक्ति का शव हासिल हुआ। प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया कि शरीर पर गहरे चोट निशान पाए गए, जिससे, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को गंदा नाला में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय गुरदीप सिंह निवासी नानक नगर, जिला लुधियाना, जगराओं के तौर पर हुई। परिवार को घटना के बारे पुलिस ने इतलाह कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल कर हत्या के सबूत बारे पता लगा रही है। शव पोस्टमार्टम में रखवा दिया गया। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस ने अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की। 

जिला लुधियाना के जगराओं क्षेत्र में स्थित नानक नगरी में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब किसी राहगीर ने एक व्यक्ति का शल गंदे नाले में तैरता देखा। लोग इकट्ठा हुए तो घटनाक्रम के बारे स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में  पुलिस बल वहां पर पहुंच गए। शव को गंदा नाले से बाहर निकाल लिया गया। शव की पहचान की तो पाया गया कि यह नानक नगरी रहने वाले गुरदीप सिंह का है। पुलिस के साथ संपर्क कर , उन्हें सूचना पहुंचाई गई। 

पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगलाना आरंभ कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने पाया कि शव पर गहरी चोट के निशान पाए गए। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि गुरदीप का किसी अज्ञात ने कत्ल कर शव गंदा नाले में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देर रात दिया गया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जुर्म में इजाफा किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की। 

100% LikesVS
0% Dislikes