LUDHIANA–पति-पत्नी का था पुराना विवाद…..इंस्टाग्राम को लेकर हुआ झगड़ा, कुल 4 घायल, पुलिस जांच में जुटी

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

पति-पत्नी के विवाद में कुल 4 लोग घायल होने की खबर है। पता चला है कि दोनों एक-दूसरे से अलग रहते है। प्राथमिक जांच में विवाद एक-दूसरे को गालियां निकालने की वजह से हुआ। इस विवाद में पति-पत्नी, सास तथा डेढ़ वर्षीय बच्ची के घायल होने का समाचार है। सभी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल हो चुके है। पता चला है कि विवाद की सभी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे है। फिलहाल, किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने की बात सामने नहीं आई। मामला, लुधियाना के मॉडल टाउन क्षेत्र का है।  

जानकारी के अनुसार, एक पति पत्नी का झगड़ा पिछले डेढ़ वर्ष से चल रहा है। दोनों ही अलग-अलग रहते है। पत्नी का आरोप था कि पति ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट में परिचित को अश्लील संदेश भेजा। इसी बात को लेकर वह पति के घर पहुंची। उसने विवाद आरंभ कर दिया। आरोप लगाया कि उसने डेढ़ वर्षीय बेटी को भी पीटा। दोनों ही घायल हो गए। उधर, पति ने अपना बचाव करते कहा कि पत्नी ने किसी अन्य के साथ मिलकर मेरे तथा मां पर हमला किया। इस बात के उसके पास प्रमाण है। पुलिस द्वारा मांगने पर उसे प्रस्तुत किया जाएगा। पत्नी ने जितने आरोप लगाए सभी बेबुनियाद है। उधर, जांच पड़ताल करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से उनके पास शिकायत आ चुकी है। जांच में जो अपराधी पाया गया, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।

100% LikesVS
0% Dislikes