PAKISTAN से आया PHONE में C.I.D से बोल रहा……भाजपा के वरिष्ठ नेता को दी जान से मारने की धमकी, दहशत का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।

पंजाब भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले का नंबर पाकिस्तान का बताया जा रहा है। उसने अपना नाम हरजीत सिंह बतौर सीआईडी का कर्मचारी बताया। वरिष्ठ नेता अमित गोसाई के दादा पूर्व मंत्री सतपाल गोसाई थे। पुलिस ने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए साइबर सेल की मदद से फोन करने वाले का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला कि नंबर इस समय बंद आ रहा है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गोसाई परिवार की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। अक्सर विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी भाजपा के नेताओं को अपने रडार पर रखते है। पूर्व में पंजाब के कई भाजपा नेताओं को विदेश से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 

जानकारी के अनुसार, पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता को विदेश के एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। नंबर पाकिस्तान का देश का था। कॉल करने वाले ने अपना नाम हरजीत सिंह बताया। कहा कि वह सीआईडी विभाग में काम करता है। नेता ने इस बात को काफी गंभीरता से लिया तथा पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए एक पुलिस अधिकारी के अधीन टीम की ड्यूटी लगाई। फिलहाल, नंबर बंद आ रहा है। साइबर सेल हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाए हुए है। एक अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया। घर तथा परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पीसीआर टीम उक्त इलाके में बार-बार गश्त कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes