PUNJAB के इस हिस्से में हुआ BLAST….दहल गया इलाका, 1 मजदूर की हुई मौत, घायल की हालत काफी चिंताजनक

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

रबड़ की ट्यूब बनाने वाली फैक्ट्री के बॉयलर में अचानक धमाका हो गया। एक मजदूर की मौत हो चुकी है, जबकि, दूसरे की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। मामला, लुधियाना के गांव जसपाल बांगड़ में स्थित एक रबड़ की ट्यूब बनाने वाली फैक्ट्री का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच पड़ताल में कोई खास वजह सामने नहीं आई। पुलिस तथा सिविल प्रशासन की अलग-अलग टीम पहुंच चुकी है। हादसा वीरवार की सुबह दस बजे का बताया जा रहा है। राहत कार्य चल रहा है। अन्य मजदूरों की फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए। 

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के बॉयलर में अचानक धमाका हुआ और वह फट गया। उसकी चपेट में जगदीश शर्मा और कुंदन आ गए।  बॉयलर फटते ही श्रमिकों में हड़कंप मच गया और वे इधर उधर भागने लगे। श्रमिकों ने दोनों को उठाया और अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फैक्टरी के मालिक एवं वर्करों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes